कल्दा क्षेत्र के पक्षी - वनरक्षक वीरेन्द्र पटेल Birds of Kalda Region
किसी भी क्षेत्र की जैवविविधता वहां के स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र का परिचायक होती है और अगर एक ही वर्ग (पक्षी वर्ग) में सभी खाद्य स्तर देखने को मिलें तो विविधता में चार चांद लग जाते हैं। मुझे इस संकलन में शाकाहारी, मांसाहारी, उच्च मांसाहारी एवं सर्वाहारी सभी प्रकार के पक्षियों को समेटने का सुखद अवसर प्रकृति द्वारा दिया गया है।
पक्षियों की विविधता से एक स्वस्थ पर्यावरण का आंकलन किया जाता है क्योंकि पक्षी विभिन्न रूपों में पारिस्थितिक तंत्र में सहयोग करते हैं ये प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों रूम में लाभदायक होते हैं। कीटभक्षी पक्षी कीटों की आबादी पर नियंत्रण रखकर पेड़ पौधा एवं फसलों को नुकसान होने से बचाते हैं, कई पक्षी फूलों के परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते, कुछ पक्षी बीजों को फैलाने में योगदान देते हैं तो कुछ पक्षी वातावरण में सफाईकर्मी की भूमिका में होते तथा कुछ पक्षी अन्य जानवरों द्वारा भोजन के रूप में भी लिए जाते हैं। पक्षी सामाजिक, सांस्कृतिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से भी उपयोगी होते हैं।
डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 👇 👇
कल्दा क्षेत्र के पक्षी - वीरेन्द्र पटेल वनरक्षक Normal Quality
कल्दा क्षेत्र के पक्षी - वीरेन्द्र पटेल वनरक्षक HD Quality
वनरक्षक वीरेन्द्र पटेल द्वारा तैयार किये गए पक्षी संकलन 'कल्दा क्षेत्र के पक्षी' का विमोचन माननीय विधायक महोदय पवई श्री प्रहलाद लोधी जी द्वारा किया गया। जिसमें कल्दा क्षेत्र के लगभग सैकड़ा भर पक्षी प्रजातियों को संकलित करके प्रकाशित किया गया है।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का सुदूर वनक्षेत्र कल्दा जैवविविधता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है यहां पर पेड़-पौधों, पक्षियों एवं जीव-जंतुओं की अनेक संकटग्रस्त एवं दुर्लभ प्रजातियां पाईं जाती है। यहां पर पदस्थ वनरक्षक वीरेन्द्र पटेल द्वारा प्रकृति की फोटोग्राफी के लिए जाने जाते हैं, उनके द्वारा कल्दा क्षेत्र में पाए जाने वाले अनेक पक्षियों की बहुत सुंदर फोटोग्राफी करके लगभग सैकड़ा भर प्रजातियों की पहचान की गई एवं उन पक्षियों के बारे में रोचक तथ्य जुटाकर उनका संकलन एक बुक के रूप में किया। जिसे वनमंडलाधिकारी महोदय दक्षिण पन्ना श्री अनुपम शर्मा जी द्वारा विशेष रुचि लेकर प्रकाशित करवाया है।
'कल्दा क्षेत्र के पक्षी' पुस्तक का विमोचन सुरभि गौशाला मोहन्द्रा मैं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान किया गया। पुस्तक का विमोचन पवई विधायक श्री प्रहलाद लोधी जी द्वारा मुख्य वन संरक्षक महोदय छतरपुर श्री नरेश सिंह यादव जी, कलेक्टर महोदय पन्ना श्री सुरेश कुमार जी, पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना श्री साईं कृष्णा एस. थोटा जी, वनमण्डलाधिकारी महोदय दक्षिण पन्ना श्री अनुपम शर्मा जी, मुख्यकार्यपालनअधिकारी पन्ना श्री उमराव सिंह मरावी जी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया तथा सभी के द्वारा वनरक्षक की लगन एवं मेहनत की सराहना कर उक्त संकलन की जमकर प्रशंसा की।
डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 👇👇👇
'कल्दा क्षेत्र के पक्षी' - वीरेन्द्र पटेल वनरक्षक Normal Quality
'कल्दा क्षेत्र के पक्षी' - वीरेन्द्र पटेल वनरक्षक HD Quality
Very nice amazing collection bro 👌
ReplyDeleteDhanyawad Mittar
ReplyDelete